नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण सस्पेंड, लखनऊ समेत कई जिलों के कप्तान भी बदले ,कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद का नया एसएसपी बनाया गया


 

लखनऊ |सर्विस रूल का उल्लंघन करने के आरोप में गौतम बुद्ध नगर जिले के एसएसपी वैभव कृष्ण को सस्पेंड कर दिया गया है।

उनके अलावा पांच और जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। इसमें लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी का नाम भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उनके नाम एसएसपी वैभव कृष्ण की उस गोपनीय रिपोर्ट में शामिल थे, जिसका जिक्र उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक वैभव कृष्ण को सरकारी दस्तावेज लीक करने के मामले में निलंबित किया गया है. इसके अलावा गाजियाबाद के एसएसपी (Ghaziabad SSP) सुधीर सिंह, रामपुर के एसपी (Rampur SSP) अजय पाल शर्मा, सुल्तानपुर के एसपी (Sultanpur SP) हिमांशु कुमार समेत 14 आईपीएस अफसरों (IPS Officers) के भी तबादले कर दिए गए हैं.

सुधीर कुमार की जगह अब कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद का नया एसएसपी बनाया गया है. कलानिधी नैथानी अभी तक लखनऊ के एसएसपी थे. इसी प्रकरण में दिवाकर खरे, निदेशक मीडिया, मुख्य सचिव को भी पद से हटाते हुए इन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (मुख्यालय)/मंडलायुक्त कार्यालय लखनऊ से संबंद्ध किया गया. इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी नियमावली (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के अंतर्गत आरोप पत्र निर्गत करते हुए विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच की जाएगी.


Scroll To Top
Translate »