नोटबंदी का एक महीना, साथ देने के लिए मोदी ने किया देश की जनता को सलाम


 

 

modi-580x395

नई दिल्ली: नोटबंदी को आज एक महीना पूरा हो गया है. इस मुदे पर संसद चल नहीं रही है और बैंकों और एटीएम पर लंबी कतारों का खात्मा नहीं हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर साथ देने के लिए देश की जनता को सलाम किया. उन्होंने कहा कि कहा कुछ दिनों का कष्ट है और आने वाले दिनों में फायदा होगा.

पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके पर लिखा, “मैं भारत के उन लोगों को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने भ्रष्टाचार, आतंकवाद और ब्लैकमनी के खिलाफ इस मुहिम में अपनी सहभागिता दिखाई है.”

प्रधानमंत्री ने जनता को सैल्यूट करते हुए ट्विटर पर आगे लिखा, “सरकार के इस निर्णय से देश के किसानों, व्यापारियों, मजदूरों को बहुत फायदा मिलेगा.”

नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष लगातार हमले कर रहा है और कई राज्यों से कई लोगों के मरने की भी खबरें हैं. इस अपने फैसले को सही ठहराते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “मैंने हमेशा कहा है कि सरकार के इस कदम से थोड़ी परेशानी होगी, दर्द होगा लेकिन आने वाले समय में इससे बहुत फायदा होगा.” मोदी ने नोटबंदी को भ्रष्टाचार के खिलाफ यज्ञ बताया है.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला कैशलेस की तरफ बढ़ने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है.


Scroll To Top
Translate »