कांग्रेस ने नोटबंदी के विरोध में पूरे देश में मनाया जन आक्रोश दिवस


images-11

 

लखनऊ,। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा तानाशाहीपूर्ण लिये गये नोट बन्दी के निर्णय से प्रदेश एवं देश में मचे हाहाकार एवं आम जनता को हो रही कठिनाइयों, पिछले दिनों नोटबंदी से हुई निर्दाेष लोगों की लगभग 70 मौतों से उपजे जनाक्रोश को लेकर बिना किसी तैयारी के ही जल्दबाजी में लिये गये नोट बंदी के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा आज देश के सभी जनपदेां में जन आक्रोश दिवस मनाया गया। उ0प्र0 के सभी जनपदों के मुख्यालयों पर मार्च निकालकर सभा करके जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर जन आक्रोश दिवस मनाया गया एवं मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों ने मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंनेे बताया कि अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी उ0प्र0 श्री अविनाश पाण्डेय पूर्व सांसद ने लखनऊ में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन आक्रोश दिवस के तहत प्रदर्शन एवं मार्च का नेतृत्व किया। सभी कांग्रेसजन गांधी प्रतिमा.जीपीओ पर एकत्र होकर मार्च करते हुए शहीद स्मारक पहुंचेए जहां वरिष्ठ नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।

शहीद स्मारक पर मौजूद हजारों की संख्या में जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव.प्रभारी उ0प्र0 श्री अविनाश पाण्डेय पूर्व सांसद ने कहा कि आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इतनी भारी संख्या में लखनऊ के कोने.कोने से आये कांग्रेसजनों ने नोट बन्दी के खिलाफ आम जनता के आक्रोश को प्रदर्शित किया है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार आप लोग शहीद स्माकर पर एकत्र हुए हैं उसी प्रकार जिलों.जिलों में और पूरे प्रदेश सहित समूचे देश में कांग्रेसजन एवं आम जनता जहां गरीबों  किसानों छोटे व्यापारियों सभी समाज के सभी वर्गों को होने वाली कठिनाइयों एवं पीड़ा से उपजे आक्रोश को प्रदर्शित कर रहे हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सहित सभी सांसदगण आज संसद में आम जनता की आवाज को संसद में बुलन्द कर रहे हैं और गरीबों की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता का आक्रोश आज जनसैलाब के रूप में सडक़ों पर उतरा है। उन्होने कहा कि गत दिनों पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने नोट बंदी को सरकार की साजिश और आर्गेनाइज्ड लूट करार दिया है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि पिछले दो.तीन माह में बिहार मध्य प्रदेश, उ0प्र0 आदि प्रदेशों में जिन लोगों ने जमीनें खरीदी हैं सबसे पहले उनकी जांच होनी चाहिए क्योंकि इन लोगों को नोटबंदी के आदेश की जानकारी पहले ही हो गयी थी। उनके पास यह पैसा कहां से आया इसकी जांच होनी चाहिए, देश की जनता जानना चाहती है। उन्होने कहा कि सोनिया जी और राहुल जी के नेतृत्व में आम जनता के हितों के लिए कांग्रेसजन संघर्ष करेंगे और उ0प्र0 में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसपार्टी की सरकार बनेगी। एकत्र जनसमूह को अविनाश पाण्डेय के अलावा विधायक अखिलेश प्रताप सिंहए उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गणेश शंकर पाण्डेयए जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला, सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह ने भी सम्बोधित किया।
पीआईएनएस


Scroll To Top
Translate »