नोटबंदी के फैसले से देशभर में आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालात: मायावती


1480168525621mayawati
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने  नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने बिना तैयारी के यह फैसला लिया है। इससे पूरे देश में अफरा-तफरी के माहौल बन गया है। इसके अलावा नोटबंदी के फैसले को उन्होंने एक बार फिर आर्थिक इमरजेंसी बताया।
 मायावती ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की  उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देशभर में आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी वादे अधूरे हैं। यह राजनैतिक फायदे के लिए फैसला लिया गया है। हालांकि, इस फैसले से बीजेपी को नुकसान होगा। यूपी चुनावों में बीजेपी को एकमात्र खतरा अकेले बसपा से ही है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी नोटबंदी पर सरकार का विरोध देश के फायदे के लिए कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर कहा कि पीएम मोदी का बार बार भावुक होना, आंसू बहाना, ये जनता को ब्लैकमेल नहीं हुआ तो क्या हुआ? मायावती ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना घर-परिवार देश के लिए छोड़ा है, ये अच्छी बात है पर इसका मतलब ये नहीं है कि वे देश के लोगों को परेशान करें। कहा कि राज्य का मुस्लिम समाज भी बसपा से जुड़ा है।


Scroll To Top
Translate »