नोटबंदी अभियान को बदनाम करने की साजिश रच रही है सपा: भाजपा


 

ggft56ty76y67t6

 

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया है कि बैंक और एटीएम केन्द्रों पर अराजकता फैलाकर वह केन्द्र के नोटबंदी अभियान को बदनाम करने की साजिश रच रही है. भाजपा का दावा है कि नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों की लामबंदी को जनता ने नकार दिया है.  पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने आज यहां पत्रकारों से कहा ‘कालाधन और भ्रष्टाचार के सफाये के लिये विमुद्रीकरण की मुहिम को जनता का पूरा समर्थन हासिल है. इस अभियान से उन राजनीतिज्ञों को जरूर तकलीफ हो रही है जिनका कालाधन कबाड के ढ़ेर में तब्दील हो गया है. यही वजह है कि वे जोरशोर से अभियान की खिलाफत में जुटे हुये हैं.’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नयी मुद्रा के वितरण अथवा बदले जाने को लेकर गरीब आदमी को कोई समस्या नहीं है. यहां केवल खराब कानून व्यवस्था परेशानी का सबब बनी हुयी है. केन्द्र के फैसले को बदनाम करने के मकसद से अखिलेश सरकार जान बूझकर अराजकता को बढावा दे रही है जिसका खामियाजा लोगों को कतार में लगकर भुगतना पड रहा है. भाजपा नेता ने दावा किया कि विमुद्रीकरण के अभियान से अर्थव्यवस्था के लिये नासूर बन चुके कालेधन का विनाश हो जायेगा. जनता इस मुहिम में केन्द्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.

केन्द्र सरकार के फैसले के खिलाफ विपक्ष के 28 नवंबर को भारतबंद और 29 तारीख को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की लखनऊ रैली की भत्र्सना करते हुये भाजपा प्रवक्ता ने कहा ‘हमें मायावती, ममता और उन तमाम नेताओं से खासी हमदर्दी है जिनका कालाधन आठ नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी एलान के बाद कबाड़ के ढ़ेर में तब्दील हो गया. अब वे आंदोलनों के जरिये अपनी खिसियाहट दर्शा रहे हैं, हालांकि इस मुद्दे पर जनता का साथ न मिलना उनके लिये ङ्क्षचता का सबब बना हुआ है.’


Scroll To Top
Translate »