दिल्ली में अब घर बैठे मिलेंगी ड्राइविंग लाइसेंस सहित 150 सुविधाएं—मुख्यमंत्री केजरीवाल


New Delhi, Aug 23 (ANI): Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal during an interaction with traders in New Delhi on Sunday. (ANI Photo)

नई दिल्ली | दिल्ली में बुधवार से फेसलेस सर्विस लागू हो गई है। अब आपको घर बैठे परिवहन विभाग की लगभग 33 सेवाएं मिलेंगी। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इस योजना को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक दिन है। ये वो काम है जो 21वीं सदी के भारत की बात करते हैं।

योजना को लॉन्च करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले लोगों को दलालों के पास जाकर इस तरह की सुविधाएं लेनी पड़ती थी। हमारी सरकार आने के बाद इस फील्ड में कई तरह के अहम फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए आज अच्छा दिन है। आज सुबह सुबह साढ़े दस बजे शिक्षा विभाग ने एक अंतरराष्ट्रीय बोर्ड के साथ करार किया है। 

केजरीवाल ने कहा, ‘अब हम ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में फेसलेस योजना की शुरुआत कर रहे हैं। पहले एक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना बड़ी बात थी। चक्कर लगाने के बाद लोग दलालों के चक्कर मे पड़ जाते थे। मगर 2015 में आप की सरकार आई। 2018 में हमने सुधार किया और डोर स्टेप डिलीवरी की शुरुआत की। इसमे दफ्तर तो था पर वहां आने की जरूरत नहीं थी। इसमें हम एक कर्मी को घर भेजते थे। हमने आज 150 सेवा शुरू की है।’


Scroll To Top
Translate »