
लखनऊ। एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने आज टेंडर और ठेकेदारों के लिए नये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन किये जाने का आदेश जारी किया है ।
पिछले दिनों कुछ टेंडरों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर वीसी ने अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव राय की दो सदस्यीय टीम बना कर इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी दी थी ।
इस समिति ने जांच में पाया कि एलडीए में निविदा प्रपत्र और निविदा प्रक्रिया में एक रूपता नहीं है । तकनीकी मूल्यांकन में कई बातों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है ।
इतना ही नहीं निविदा के आमंत्रण व मूल्यांकन में काफी महत्वपूर्ण प्रपत्रों को भी ठेकेदारों से नहीं लिया जा रहा है ।
https://rashtriyadinmaan.com
