
एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद निर्णय लिया गया
औद्योगिक संगठनों के सहयोग से होगा आयोजन, तैयारियां शुरू की गईं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के लिए कवायद तेज हो गई है। फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर निवेश के इच्छुक उद्यमियों, कारोबारियों और औद्योगिक समूहों से एमओयू साइन करने के लिए अब मंडल मुख्यालयों पर में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। रोड शो का आयोजन उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यूपीसीडा) द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद मंडल मुख्यालयों पर रोड शो के आयोजन का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक रोड शो के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी होंगे।
उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण को एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति की जा चुकी है। तमाम बड़े औद्योगिक समूहों ने निवेश के लिए प्राधिकरण प्रबंधन से एमओयू साइन कर लिया है।
यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी का कहना है कि यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक हैं। हम अब तक 85 हजार करोड़ रुपये के निवेश को एमओयू कर चुके हैं। हमारे पास एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव आ चुका है।
यहां आयोजित किए जाएंगे रोड शो
15 जनवरी: प्रयागज राज मंडल
16 जनवरी: वाराणसी मंडल
19 जनवरी: आगरा मंडल
20 जनवरी: मेरठ मंडल
22 जनवरी: कानपुर मंडल
23 जनवरी: अयोध्या मंडल
24 जनवरी: बरेली मंडल
02 फरवरी: झांसी मंडल
https://rashtriyadinmaan.com
