अब विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं!


 

2015_10image_16_15_051273498julie-bishop-5631f0f4bfd28_l-llसिडनी: अब विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, वो दिन दूर नहीं जब लोग बगैर पासपोर्ट दुनिया में कहीं भी यात्रा कर सकेंगे। यह क्लाउड तकनीक से संभव हो पाएगा। दुनिया में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में इसका ट्रायल शुरू हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने बताया, दुनिया में अपने तरह के पहले प्रयास के तहत ऑस्ट्रेलिया के लोग जल्द ही बगैर पासपोर्ट यात्रा कर पाएंगे। परंपरागत यात्रा दस्तावेजों को क्लाउड पासपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के इनोवेशन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हाल ही में कैनबरा में इस पर चर्चा हुई थी।

उनके मुताबिक, पूरी कवायद में यात्री के निजी डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। ऑस्ट्रेलिया में 2014-15 में 38,718 पासपोर्ट चोरी या गुम हुए थे। ऑस्ट्रेलिया में $140 मिलियन के बजट से मई में यह प्रोजेक्ट शुरू किया था।

क्लाउड पासपोर्ट का काम

-हर पासपोर्टधारक की निजी जानकारी और बायोमेट्रिक डेटा ऑनलाइन सेव की जाएगी।

-बायोमेट्रिक डेटा में फिंगरप्रिंट, डिटिजल फोटोग्राफ, जन्मतिथि और पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट होगी।

-कस्टम के अधिकारी इस डेटा को देख पाएंगे।

– क्लाउड पासपोर्ट से लोगों को पासपोर्ट लेकर चलने से छुटकारा मिलेगा।

-दुनिया में इसके पहले ट्रायल के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सरकारें संपर्क में हैं।


Scroll To Top
Translate »