एनकाउंटर की खबर सुनते ही कोर्ट में सिर पकड़कर बैठा अतीक, वकीलों ने लगाए ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे


प्रयागराज| उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद को गुरुवार को प्रयागराज स्थित कचहरी कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान जैसे ही अतीक को अपने बेटे असद के एनकाउंटर की खबर मिलती है. वह कोर्ट परिसर में ही फूट-फूटकर रोने लगता है. इस दौरान वह जज के सामने हाथ जोड़कर अपने वकील से मिलने की अनुमति भी मांगता नजर आया. इस दौरान कोर्ट में वकीलों ने योगी आदित्‍यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. वहीं, कई घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रखा है.

यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके एक साथी शूटर गुलाम को एनकाउंट में मार गिराया. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक का बेटा असद फरार था और पुलिस उसे ढूंढ रही थी. असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही जहां अतीक अहमद रोने लगा, तो वहीं वकीलों ने योगी आदित्‍यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. इससे कोर्ट का मौहाल गरमा गया. इस दौरान अतीक अहमद मीडिया कर्मियों से बहस भी करता नजर आया.

वहीं, पेशी के दौरान कोर्ट परिसर के बाहर अतीक के खिलाफ नारेबाजी की गई थी. जबकि प्रयागराज पुलिस ने वीडियो बना रहे कुछ लोगों के मोबाइल भी जब्त किए. पेशी के दौरान कोर्ट के अंदर 1000 से अधिक जवान तैनात रहे. जबकि कोर्ट परिसर में यूपी पुलिस, आरएएफ और पीएसी की टीमें लगी हुई हैं.


Scroll To Top
Translate »