
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘बस इंतजार करें और देखें। कोई और अटकलें जरूरी नहीं। यह 22 मार्च को स्पष्ट होगा। मेरा स्टैंड स्पष्ट है कि मैं पटना साहिब लोकसभा से 2019 का आम चुनाव लड़ूंगा।’
पटना साहिब से दो बार से सांसद सिन्हा ने दावा किया कि वे कहीं से भी चुनाव जीत सकते हैं लेकिन पटना साहिब उनके दिल के करीब है।
बता दें कि अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से आसानी से जीत दर्ज की थी। उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार गोपाल प्रसाद सिन्हा को तकरीबन चार लाख वोट से हराया था। सिन्हा को 4,85,905 वोट मिले थे और वहीं, गोपाल प्रसाद सिन्हा को 91,024 वोट मिले थे।
वहीं, साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा ने टीवी कलाकार शेखर सुमन को हराया था। शेखर सुमन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्हें सिर्फ 61,308 वोट मिले थे।
https://rashtriyadinmaan.com
