गौरतलब है कि गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का लगातार विरोध हो रहा है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओँ ने आज इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया।
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से अब गांधी परिवार को पूरे भारत में सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवार को दी गयी एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला एक विस्तृत सुरक्षा आकलन के बाद लिया गया। लिट्टे के आतंकवादियों ने 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। गांधी परिवार 28 साल बाद बिना एसजीपी सुरक्षा के रहेगा। उन्हें सितंबर 1991 में 1988 के एसजीपी कानून के संशोधन के बाद वीवीआईपी सुरक्षा सूची में शामिल किया गया था। गौरतलब है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इकलौते शख्स होंगे जिन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती रहेगी।
https://rashtriyadinmaan.com

