शिक्षक दिवस पर पुलिस ने लखनऊ में शिक्षामित्रों पर खूब बरसायीं लाठियां


21404ytgQ82HvfBNNTL9zniguzAmVuSultc5s1216172
लखनऊ .  पूरा देश आज जहां शिक्षक दिवस का जश्न मना रहा है वहीं लखनऊ में आज शिक्षक दिवस के दिन पुलिस ने शिक्षकों पर खूब लाठियां बरसी|  गौरतलब है कि तीन साल से इन शिक्षकों का वेतन नहीं मिला इसी को लेकर शिक्षक विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे .
जब प्रदर्शन कर रहे ये शिक्षा मित्र जैसे ही विधानसभा घेराव करने पहुंचे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस के इस लाठीचार्ज में एक महिला शिक्षिका को गंम्भीर चोटें आई और वो बेहोश हो गयी . फिलहाल अब स्थिति नियंत्रण में है घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है .

Scroll To Top
Translate »