
लखनऊ. लखनऊ में 69वें गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया. झंडा रोहण होने के बाद राज्यपाल रामनाईक ने परेड की सलामी ली. इस बीच लेफ्टिनेंट कर्नल रजत सिंह पंवर ने उन्हें सलामी दी. जिसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ जो कि बेहद आकर्षण का केंद्र बना. इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने भारतवर्ष के गणतंत्र के 68 वर्ष पूरे होने पर सबको हार्दिक बधाई दी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समता, न्याय और आपसी सद्भाव हमारे संविधान का मूल मंत्र है.
मार्च पास्ट की शुरुआत में सबसे आगे 2/11 गोरखा रायफल्स की पुरुष सैन्य टुकड़ी के पीछे एएमसी सेंटर एंड डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, 8 कुमायूं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल यूपी पुलिस, पीएसी पुरुष महिला बटालियन संग होमगार्ड एनसीसी व एनएसएस कार्यकर्ताओं की टुकड़ियां बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चल रही थीं. इस दौरान सैन्य साजो-सामान ने सेना की ताकत का अहसास कराया जोकि बेहद आकर्षित दिखाई दे रहा था. पूर्वाभ्यास के दौरान टी-90 टैंक भीष्मा से सुसज्जित परेड की कमान गोरखा रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल रजत सिंह पंवर ने संभाल रखी थी. इसके बाद बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश व अरुणाचल प्रदेश के लोक नृत्य हुए जिनमें कलाकारों की टोलियों ने आकर्षित कर देने वाला नृत्य पेश किया.
जिसके बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया साथ ही पर्यावरण व महिला सशक्तिकरण विषय पर आकर्षक ड्रिल की पेशकश दी. होमगार्ड व एनसीसी कैडेट, यूपी सैनिक स्कूल, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज राजाजीपुरम, सीएमएस कानपुर रोड, राजाजीपुरम, महानगर व गोमती नगर बॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज व लखनऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की टोलियों ने आकर्षक ड्रिल कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया साथ ही इन सब कार्यक्रमों के चलते लोगों में भी उत्साह देखने को मिला.
https://rashtriyadinmaan.com
