
वर्तमान में ओपी सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में महानिदेशक के पद पर तैनात हैं. सूबे के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जानी थी. ओपी सिंह के वक्त पर काम ना संभाले जाने के कारण अब आगामी 26 जनवरी को नए नाम पर मुहर लग सकती है.
सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि मुलायम सिंह यादव से करीबी की बात ओपी सिंह के खिलाफ जा रही है. वहीं मायावती के साथ हुए गेस्ट हाउस कांड के दौरान लखनऊ के कप्तान ओपी सिंह थे.
माना जा रहा है कि योगी सरकार अब नए डीजीपी की खोज शुरू करने की तैयारी में है. रजनीकांत मिश्रा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है लेकिन वह चूंकि एसएसबी के डीजी हैं, लिहाजा फिर से यूपी सरकार को केंद्र की तमाम प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.
ऐसे में डीजीपी का खाली पद सरकार के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं होगा. इसके अलावा यूपी से आईपीएस प्रवीण सिंह, सूर्य कुमार शुक्ल, और भवेश कुमार सिंह के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
https://rashtriyadinmaan.com
