ओ.टी.एस. के तहत प्राप्त आवेदनों को 10 दिन में करें निस्तारित— LDA, VC अक्षय त्रिपाठी


LDA, VC ने ओ.टी.एस., विधि अनुभाग और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट/अभियंत्रण कार्यों की समीक्षा बैठक की

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में एकमुश्त समाधान योजना (ओ.टी.एस.) के तहत प्राप्त आवेदन 10 दिन में निस्तारित किये जाएगें। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने शुक्रवार को ओ.टी.एस. प्रकरणों की समीक्षा बैठक में इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किये। इसके अलावा उन्होंने विधि अनुभाग, ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट तथा अभियंत्रण कार्यों की भी समीक्षा बैठक की। जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये।

ओ.टी.एस. रिव्यू के दौरान उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा कि वे प्राधिकरण के कुल बकायेदार आवंटियों की सूची तैयार कर लें। फिर इसमें देखें कि इनमें से कितने बकायेदारों ने ओटीएस के तहत आवेदन किया है। जिन बकायेदारों ने ओटीएस के तहत आवेदन नहीं किया है, उन्हें नियमानुसार धनराशि जमा न करने के कारण संपत्ति के निरस्तीकरण की नोटिस भेज कर तत्पश्चात आगे कार्यवाही की जाये। इसके अलावा उन्होंने वित्त नियंत्रक से ओटीएस के स्वीकृत मामलों के सापेक्ष जमा हुई धनराशि का सम्पूर्ण ब्यौरा मांगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि ओ.टी.एस. के पुराने मामले आॅफलाइन फाइल हुए थे, जिस पर शासन द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया था। उन्होंने इन सभी मामलों को आॅनलाइन निस्तारित करने के निर्देश दिये।

वहीं, उपाध्यक्ष द्वारा विधि अनुभाग की समीक्षा बैठक में आर्बिटेªशन और कर्मचारियांे के विधिक प्रशिक्षण के लिए अधिवक्ताओं का एक पैनल जल्द गठित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने साॅफ्टवेयर में प्रारूपों को बढ़ाये जाने के कार्य में तेजी लाने और अवमानना वादों और एफ.आई.आर. से सम्बन्धित मामलों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा को रेरा के सचिव से सम्पर्क स्थापित करके बैठक हेतु तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिये।

इसके बाद उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट/अभियंत्रण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह द्वारा बताया गया कि पंचशील अपार्टमेण्ट में एक टेण्डर हो गया है, जबकि दूसरा प्रक्रिया में है। यहां पार्क और बाथरूम के जो कार्य होने हैं, उनकी अनुमानित लागत दो करोड़ रूपये है। जिसके लिए उपाध्यक्ष द्वारा इन कार्यों के टेण्डर कराकर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये गये। इसके बाद उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से पारिजात अपार्टमेण्ट में शेष कार्यों का ब्यौरा मांगा। उन्होंने कहा कि इस अपार्टमेण्ट में फायर साफ्ट खुले हुए हैं, जिनसे कोई घटना घट सकती है। इसके लिए शार्ट टर्म टेण्डर कराकर इन्हें बन्द करा दिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपार्टमेण्ट का पार्किंग प्लान तैयार करके लाॅटरी के माध्यम से आवंटियों को आवंटित किया जाए।

इन बैठकों में सचिव पवन कुमार गंगवार, मुख्य अभियंता इन्दु शेखर सिंह, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Scroll To Top
Translate »