पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस पर हिंदु महासभा ने किया हमला


 

Pakistan-International-Airlines_569786f0c199a

नई दिल्ली : हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ मचाई। PIA का कार्यालय दिल्ली के बारहखंभा रोड पर स्थित है। अचानक इस दफ्तर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और तोड़फोड़ मचा दी। हमला करने वालों ने कुर्सी, टेबल और वहां मौजूद सभी उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ करने लगी। जानकारी के अनुसार, हमलाकर्ताओं ने कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की। इस संबंध में जब हिंदु सेना के नेता विष्णु गुप्ता से बात की गई तो उन्होने कहा कि मुझे इस संबंध में विस्तार से कोई जानकारी नही है, लेकिन उन्होने उनका साथ देते हुए कहा कि हमारे कार्यकता देश पर हो रहे हमले और पाकिस्तान की नीतियों से परेशान थे।

गुप्ता ने कहा कि पठानकोट में हुए हमले के बाद अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर भी हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ था। संभव है कि इन सबसे परेशान होकर उन्होने ऐसा किया हो। उन्होने कहा कि सरकार को देश का गुस्सा समझना चाहिए। पाकिस्तान के हाइ कमीशन मंजूर मेमन ने कहा कि हम इस हमले की कड़ी निंदा करते है। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।


Scroll To Top
Translate »