मंदिर के पुजारी का कहना है कि हम नहीं जानते वो लोग कौन थे। हमने उन्हें पहली कभी नहीं देखा। इस घटना के बाद से हम लोग बेहद दुखी और डरे हुए हैं।
पाकिस्तान के कराची शहर में 60 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को तीन लोगों ने अपवित्र कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंबी दाढ़ी वाले तीन लोग पिस्टल लेकर मंदिर मे घुसे और मंदिर की एक मूर्ति को अपवित्र कर दिया। इस पूरी घटना के बाद शहर के अल्पसंख्यक हिंदू डरे हुए हैं।
पाकिस्तानी अखबर डॉन की रिपोर्ट के अनुसार 21 जनवरी को तीन लोग सलवार-कमीज पहने पिस्टल लहराते हुए मंदिर में घुसे और मंदिर में मौजूद लोगों को मंदिर से बाहर जाने के कहा, लोगों ने जब विरोध जताया तो उन्होंने मंदिर की एक प्रतिमा को अपवित्र कर दिया।
इस घटना के बाद पुजारी महाराज हिरालाल का कहना है कि इस हमले के बाद लोग मंदिर में पूजा करने से डर रहे हैं। हम नहीं जानते वो लोग कौन थे। हमने उन्हें पहली कभी नहीं देखा। इस घटना के बाद से हम लोग बेहद दुखी और डरे हुए हैं।
पुजारी ने मंदिर के बारे में बताया कि इस मंदिर को 60 साल पहले उनके दादा ने बनवाया था। इस मंदिर में शीतला माता, संतोषी माता और भवानी माता की तीन मूर्तियां थी।
https://rashtriyadinmaan.com

