
प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री द्वारा सदन में दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से भयभीत किसी भी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का बयान चैंकाने वाला है। उन्होंने कहा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थित पर नियंत्रण न कर पाने व धरातल पर विकास की सच्चाई, व भ्रष्टाचार के कारण निरंतर घटती लोकप्रियता से भयभीत है और उसे यह डर सताने लगा है कि बिना सुरक्षा जनता की बीच जाना सुरक्षित नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भीड़ के हमले का डर दंगे को छोड़कर अत्यन्त अलोकप्रिय सरकार को ही हो सकता है। ‘‘उन्होंने कहा चाणक्य ने कहा है कि राजा/सरकार को जनता से भय लगने लगे तो उसे अपनी नीतियों और उसके क्रियान्वयन पर पुर्नविचार करने की आवश्कता है।’’ उन्होंने कहा कि जनता से भयभीत सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि सरकार को त्याग पत्र दे देना चाहिए।