कांग्रेस को पेटदर्द-भाजपा


mukhtar abbasनई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद परिसर में कहा कि यह बीमा विधेयक का विरोध नहीं बल्कि एलओपी का अनुरोध है। इस विधेयक को कांग्रेस की लेकर आई थी और अब जब हम इसे लेकर आ रहे हैं तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने बीमा विधेयक पर कांग्रेस के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बिल का विरोध नहीं कर रही है बल्कि इसके बहाने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता का पद हासिल करने का अनुरोध कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे प्रवर समिति को भेजने की मांग कर रही है जिसका कोई औचित्य नहीं है। स्थाई समिति एक तरह से मिनी संसद होती है और इसमें सभी पार्टियों के प्रतिनिधि होते हैं।
स्थाई समिति की सिफारिशों के आधार पर अगर कोई विधेयक आ रहा है। कांग्रेस यह सबकुछ प्रतिपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए कर रही है।
यह पूछे जाने पर कि यह विधेयक राज्यसभा में कैसे पारित हो पाएगा। नकवी ने कहा कि यह विधेयक लोकसभा में भी पारित होगा और राज्यसभा में भी। राज्यसभा कांग्रेस की बपौती नहीं है और कांग्रेस को यह इस बात को समझना चाहिए कि वह जनादेश का सम्मान करे। अराजकता और अहंकार छोड़े।


Scroll To Top
Translate »