फास्टफूड के कारण बच्चों में नहीं बढ़ता मोटापा


एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि बचपन में मोटापे की दर बढ़ने के लिए फास्टफूड मुख्य रूप से जिम्मेदार नहीं है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि वर्षो से फास्ट फूड की बढ़ती खपत को बच्चों में तेजी से मोटापा बढ़ने का कारण माना जाता रहा है, लेकिन फास्ट फूड एकबड़ी समस्या का केवल उपउत्पाद है। बड़ी समस्या यह है कि बच्चे दिनभर घर में कुछ भी खाते रहते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शोधकर्ताओं ने पाया कि बच्चों के माता-पिता और उनकी देखभाल करने वालों द्वारा जिस प्रकार का भोजन देने का प्रचलन बढ़ रहा है, उसमें फास्ट फूड के खपत का अनुपात बहुत कम है। बच्चों को कुछ फल और सब्जियां देने का प्रचलन बढ़ रहा है। हालांकि परिष्कृत (प्रोसेस्ड) भोजन और मीठे पेय पर भी बहुत भरोसा किया जा रहा है। स्कूलों में भी बच्चों के लिए इस प्रकार के भोजन देने पर बहुत जोर दिया जा रहा है। अध्ययन का नेतृत्व करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के गिलिंग्स स्कूल ऑफ ग्लोबल पब्लिक हेल्थ के बेरी पॉपकिन ने बताया कि वास्तव में इसी से बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है।


Scroll To Top
Translate »