पुणे/रायगढ़: पुणे से रायगढ़ घूमने गए 14 स्टूडेंट्स सोमवार को अरब सागर के मुरुड जजीरा बीच पर डूब गए। इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम ने सभी के शवों को बाहर निकाल लिया है। कुछ स्टूडेंट अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत के काम के लिए नेवी के हेलिकॉप्टर लगे हुए हैं। मौके पर 10 एम्बुलेंस भी पहुंची हैं।
कैसे हुआ हादसा…
– पुणे के आबिदा इनामदार कॉलेज के 130 स्टूडेंट्स रायगढ़ के मुरुड जंजीरा बीच पर पिकनिक मनाने के लिए गए थे।
– इस ग्रुप में तकरीबन 70 लड़के और 60 लड़कियां थीं।
– इनमें से करीब 20 स्टूडेंट्स समुद्र किनारे तैर रही थे और अचानक तेज लहरों की चपेट में आ गए।
– साथियों को डूबता देख कुछ स्टूडेंट्स भी इन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़े।
– साथियों ने पुलिस और कोस्ट गार्ड को फोन कर मामले की जानकारी दी।
– घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे कोस्टगार्ड टीम ने 4 स्टूडेंट्स को सही सलामत बाहर निकाला।
क्या कहती है पुलिस?
– कोंकण रेंज के आईजी प्रशांत बुरडे के मुताबिक यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की है।
– स्टूडेंट्स लहरों की चपेट में आकर डूबे हैं। इनमें से 14 शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
– कुछ और छात्रों के समुद्र के भीतर फंसे होने की बात भी सामने आ रही है।
– स्टूडेंट्स लहरों की चपेट में आकर डूबे हैं। इनमें से 14 शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
– कुछ और छात्रों के समुद्र के भीतर फंसे होने की बात भी सामने आ रही है।
कॉलेज ने क्या कहा?
– कॉलेज के चेयरमैन पी. ए. इनामदार के मुताबिक समुद्र से 14 बॉडीज बरामद हुई हैं, जिसमें से एक की पहचान नहीं हो सकी है, बाकी 13 स्टूडेंट कॉलेज के ही हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

