वाराणसी पहुंचे PM मोदी और मैक्रों ने किया यूपी के सबसे बड़े सोलर पार्क का लोकार्पण


modi-macron1

 

वाराणसी  |    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी पहुंचे. दोनों ही राजनेताओं ने मिर्जापुर जिले के दादर कला में सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया. मिर्जापुर में स्थापित प्लांट से प्रतिदिन 75 मेगावाट (पांच लाख यूनिट) बिजली का उत्पादन होगा. इस प्रोजेक्ट को फ्रांस की सोलर डायरेक्टर कंपनी और नेडा ने सोलर पार्क को संयुक्त रूप से बनाया है. कंपनी से करार के अनुसार प्रदेश को चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी.

मिर्जापुर में सोलर पार्क के लोकार्पण के बाद दोनों राजनेता काशी के गंगा घाटों का दीदार करेंगे और धर्मनगरी की सांस्कृतिक विरासत के साक्षी बनेंगे. फ्रांस और भारत की रणनीतिक साझेदारी के 20 साल पूरे होने पर असली जश्न वाराणसी में गंगा की लहरों पर ही मनाया जाना है. इस ऐतिहासिक क्षणों में मैक्रों के साथ उनकी पत्नी मैरी क्लाउड भी होंगी.

पीएम मोदी इस दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में 55 करोड़ 72 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण और 718.87 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर इस दौरे को बेहद खास बना देंगे.

बाबतपुर एयरपोर्ट पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

बाबतपुर एयरपोर्ट पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के गंगा दर्शन के लिए बिहार के मोकामा से पुनपुन नामक क्रूज (पानी का जहाज) को लाया गया है. इस वातानुकूलित क्रूज में 20 लोगों के रहने की व्यवस्था है.

मोदी और मैक्रों के आगमन के मद्देनजर रविवार शाम से ही बाबतपुर से बीएचयू तक अभेद्य किलेबंदी कर दी गई है. पुलिस, पीएसी, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, एसपीजी, नौसेना, वायुसेना, केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी के जवान के साथ एटीएस कमांडो निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात किए गए हैं.


Scroll To Top
Translate »