
नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 9 किमी का रोड शो पूरा कर साबरमती आश्रम पहुंचे। साबरमती आश्रम में शिंजो आबे और उनकी पत्नी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी और शिंजो आबे एक साथ साबमती रिवर फ्रंट पर बैठ और गुफ्तगू की। इससे पहले शिंजो आबे और पीएम मोदी का एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक रोड शो हुआ। खुली गाड़ी में शिंजो आबे के साथ उनकी पत्नी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों बड़ी संख्या में मौजूद थे साथ ही तरह-तरह की झांकियां भी दिखाई गईं।
इससे पहले शिंजो आबे आज दो दिन की भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिंजो आबे के स्वागत के लिए मौजूद थे।विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गले से लगाकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर गुजरात के सीएम विजय रूपानी, मंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे। शिंजो आबे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ये पहला मौका है जब पीएम मोदी किसी विदेशी मेहमान के साथ रोड शो किया। अगले दिन दोनों नेता अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। शिंजो आबे के स्वागत के लिए अहमदाबाद को दुलहन की तरह सजाया गया है।
शिंजो आबे का भारत दौरा लाइव अपडेट
शिंजो आबे और उनकी पत्नी साबरमती से रवाना
पीएम मोदी ने शिंजो आबे को गांधी जी के 3 बंदरों के बारे में भी बताया
शिंजो आबे और उनकी पत्नी ने साबरमती आश्रम में विजिटर्स बुक में अपने अनुभव लिखे
साबरमती आश्रम में वैष्णव जन और रघुपति राघव भजन भी गाए गए
पीएम मोदी ने शिंजो आबे और उनकी वाइफ को गांधी जी के चरखे के बारे में बताया
शिंजो आबे ने सूत की माला गांधी जी की तस्वीर पर चढ़ाई
रोड शो करीब 38 मिनट तक चला
साबरमती रिवर फ्रंट पर पीएम मोदी और शिंजो आबे के बीच गुफ्तगू
https://rashtriyadinmaan.com
