
lucknow | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में जाकर 1051 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया। पीएम ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मॉर्डन कोच फैक्टरी द्वारा निर्मित 900वें कोच तथा हमसफर रेक को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पीएम मोदी ने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
https://rashtriyadinmaan.com
