पीएम मोदी ने वाराणसी में 449.29 करोड़ की 21 योजनाओं का लोकार्पण और 487.66 करोड़ की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया


narendra-modi_1531564891

lucknow | काशी के अपने 13वें दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को 936.95 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का तोहफा दिया. पीएम ने 449.29 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का लोकार्पण और 487.66 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया.

जनसभा में उपस्थित भीड़ का संबोधन की शुरुआत हर हर महादेव से की. भोजपुरी में अभिवादन किया और रथयात्रा की शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने शहर की तारीफ करते हुए कहा कि भोले बाबा जैसा भोलापन बनारस की पहचान है. सदियों से बनारस यूं ही बसा हुआ है. परंपराओं में रचा-बसा हुआ है. इसकी पौराणिक पहचान को नई ऊंचाई देने और काशी को 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से विकसित करने का प्रयास पिछले चार साल से जारी है. न्यू इंडिया के लिए एक नए बनारस का निर्माण हो रहा है, जिसकी आत्मा तो पुरातन ही होगी लेकिन काया नवीनतम.

जिसमें आध्यात्म भी होगा और आधुनिकता भी। जहां के कण-कण में संस्कृति और संस्कार होंगे लेकिन व्यवस्थाएं स्मार्ट होगी। चार वर्ष पहले का वो समय भी नहीं भूलना चाहिए

पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में आज जो काम किए जा रहे हैं वो स्थायी व्यवस्था के तहत हो रहे हैं, जिससे बनारस स्मार्ट सिटी में बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि जो काम किए जा रहे हैं, उसके साथ ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वो कम से कम 15 साल तक चलें. इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे काम करने में समय और श्रम अधिक लगता है, लेकिन एक स्थायी व्यवस्था खड़ी की जा रही है.

जिसका परिणाम आने वाले दिनों में काशीवासियों को दिखने लगेगा.
उन्होंने कहा कि यहां इंटिग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर पर तेजी से काम चल रहा है. पूरे शहर के प्रशासन का, पब्लिक सुविधाओं का नियंत्रण यहीं से होने वाला है.
इसके अलावा पीएम ने कहा, ‘न्यू इंडिया के लिए एक नए बनारस का निर्माण हो रहा है, जिसकी आत्मा तो पुरातन ही होगी लेकिन काया नवीनतम होगी. जिसमें आध्यात्म भी होगा और आधुनिकता भी होगी. जहां के कण-कण में संस्कृति और संस्कार होंगे लेकिन व्यवस्थाएं स्मार्ट होगी.’ उन्होंने कहा कि पहले राज्य में दूसरी पार्टी की सरकार थी, जिसके चलते यहां का विकास कार्य बाधित हो रहा था. जबसे यूपी में भाजपा की सरकार आई है तब से काशी के विकास की गति तेज हो गई है.

 

पीएम मोदी ने अपनी सरकार में वाराणसी के लिए किए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए ये भी कहा कि हमें चार वर्ष पहले का वो समय भी नहीं भूलना चाहिए, जब वाराणसी की व्यवस्थाएं संकट में थीं. हर तरफ कचरा-गंदगी, खराब सड़कें, ओवरफ्लो होता सीवर, खंबों से लटकते तार, जाम से पूरा शहर परेशान रहता था.


Scroll To Top
Translate »