नई दिल्ली: ऋषिकेश में शुक्रवार को एक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज आपको अपने काम का हिसाब देने आया हूं। मोदी ने कहा कि बैंक के पैसों पर पहला हक गरीबों का है। मुझे कठिन काम के लिए लोगों ने पसंद किया।
हजार दिनों में हम 18 हजार गांवों में बिजली देंगे। वहीं कांग्रेस पर वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगले चुनाव के बाद पुरातत्व विभाग को खोज करनी पड़ेगी कि भारत में कांग्रेस थी। जिस कांग्रेस का पंचायत से संसद तक झंडा झुकता नहीं था, अब नजर नहीं आ रही है।
देश में नकारात्मक राजनीति नहीं चल सकती। बीजेपी को रोक नहीं पाए तो कांग्रेस देश को रोकने की कोशिश कर रही है, जनता से बदला ले रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
