
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बड़ी सौगात देने वाराणसी आ रहे हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए करीब 2413 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सत्यपाल सिंह भी शिरकत करेंगे।
प्रधानमंत्री दो बजे हेलीकॉप्टर से रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल के जेटी पर उतरेंगे। वह यहां मल्टी मॉडल टर्मिनल के लोकार्पण के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद वह हरहुआ के वाजिदपुर गांव पहुंच कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 10 योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही सात नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अनिल राजभर तथा नीलकंठ तिवारी भी शामिल होंगे।
इन योजनाओ का होगा उद्घाटन
- -राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के बाबतपुर से वाराणसी तक फोर लेन चौड़ीकरण का कार्य -वाराणसी रिंग रोड फेज-1
- -आईडब्ल्यूटी
- -मल्टीमोडल टर्मिनल
- -सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लाण्ट, दीनापुर
- -सीवरेज पम्पिंग स्टेशन निर्माण
- -इण्टरसेप्शन सीवर और पम्पिंग मेन कार्य
- -शहरी विद्युत सुधार कार्य (आईपीडीएस)
- -पुरानी काशी के अतिरिक्त, तेवर ग्राम पेयजल योजना
- -कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देईपुर,
- -विकासखण्ड सेवापुरी में बालिका छात्रावास का निर्माण तथा आश्रय योजना परमानन्दपुर (शिवपुर)
https://rashtriyadinmaan.com
