
पीएम मोदी ने कहा, ‘सभी एक्सपर्ट और साइंटिस्ट बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारे जीवन का हिस्सा बना रहेगा। लेकिन हम ऐसा भी नहीं होने दे सकते कि हमारी जिंदगी कोरोना के आसपास ही रह जाए। हम मास्क पहनेंगे, दो गज की दूरी रखेंगे, लेकिन अपने लक्ष्यों को दूर नहीं होने देंगे।”
पीएम ने आगे कहा, ”लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग रूप और नए नियमों वाला होगा। राज्यों से मिल रहे सुझावों के आधार पर लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइंस तैयार किए गए हैं। इसकी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।”
पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान करते हुए कहा, ”नियमों का पालन करते हुए हम कोरोना से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे। हमारे यहां कहा जाता है कि जो हमारे वश में है जो हमारे नियंत्रण में है वही सुख है। आत्म निर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ सशक्त करता है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को 130 करोड़ देशवासियों से शक्ति मिलेगी।”
https://rashtriyadinmaan.com
