किसानों की कर्जमाफी पर पीएम ने कुछ नहीं बोला, सिर्फ सुना – राहुल गांधी!


 

 

rahul_modi

दिल्ली | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने  किसानों की कर्जमाफी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें।

इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर पीएम मोदी को मेमोरेंडम सौंपा।

 

पीएम से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी ने किसानों की कर्ज माफी की बात की है। राहुल ने कहा, हमने पीएम मोदी ने कहा कि वे जल्द से जल्द किसानों को राहत दें और उनका कर्ज माफ करें।

 

राहुल गांधी ने कहा, पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहा है। सरकार ने गेहूं से आयात शुल्क हटा लिया है। यह किसानों के लिए एक बड़ा झटका है।

राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने खुद माना कि देश में किसानों की दशा दयनीय है। लेकिन कर्ज माफ करने की बारे में उन्होंने कुछ नहीं बोला, सिर्फ सुना।

राहुल गांधी के साथ लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर और ज्योतियारादित्य सिंधिंया भी मौजूद रहें।

राष्ट्रपति से भी मिले विपक्षी दल

संसद मे जारी संग्राम को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। विपक्षी दलों ने संसद के हालात को राष्ट्रपति से अवगत कराया। कांग्रेस के साथ सपा और बसपा के नेता नहीं गए।

 


Scroll To Top
Translate »