PM की मां ने बैंक जाकर बदलवाए पुराने नोट


 

motherofpmmodi

 

गांधीनगर। PM नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन भी अपने पुराने नोट बदलवाने के लिए मंगलवार को बैंक पहुंचीं। हीराबेन को चलने में काफी दिक्कत हो रही थी। हालांकि, उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। हीराबेन ने गांधीनगर के रायसन में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में अपने पुराने नोट बदलवाए।
हीराबेन वीआईपी कल्चर के खिलाफ संदेश देने के मकसद से आम आदमी की तरह बैंक गईं। बुजुर्ग होने के कारण उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ा और परिवार की मदद से उन्होंने फॉर्म भरकर अपने 4500 हजार रुपए के पुराने नोट बदलवाए। नोट बदलवाने के बाद उन्होंने 2000 का नया नोट भी दिखाया।

चलने में काफी मुश्किलें होने के बावजूद पीएम की मां हीराबेन ने संदेश देने की कोशिश की कि वह बुजुर्ग होकर भी सरकार के फैसले के साथ खडे़ होकर थोड़ी मुश्किल सह सकती हैं। हीराबेन अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं। पंकज मोदी राज्य के सूचना विभाग में कार्यरत हैं। उल्‍लेखनीय है कि समूचा विपक्ष और अधिकांश इलैक्‍ट्रॉनिक मीडिया मोदी के इस फैसले को इसी बात पर मुद्दा बनाने में लगा है कि लोगों को बैंकों में जाकर नोट बदलवाने में बहुत दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।


Scroll To Top
Translate »