पुलिस प्रशासन की बेशर्मी , अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं —-डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी


tttyyy7लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी प्रदेश में लगातार हो रही दुःसाहसिक हत्याओं और अपराधों और बदतर होती कानून व्यवस्था की स्वतः जानकारी लेने आज गाजीपुर जनपद के ग्राम गोपालपुर, थाना बिरनू के मृतक त्रिलोक पाण्डेय के परिजनों से मिलने उसके घर पहुंचकर तथ्यों की जानकारी ली। भाजपा अध्यक्ष ने बताया इस घटनाक्रम जिसमें आपसी जमीन सम्बन्धी विवाद के तहत त्रिलोक पाण्डेय की हत्या ट्रैक्टर से कुचलकर खेत में दिनदहाड़े कर दी गयी थी, उसमें स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्घ है। इस मामले में आपसी रंजिश की सूचना 7-8 माह पहले थाने को दी गयी थी लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। 16 जुलाई 2015 को चकबंदी अधिकारी द्वारा समस्या के निस्तारण का समय दिया गया था। उसके एक दिन पहले 15 जुलाई को खेत में बुलाकर टैªक्टर ऊपर दो बार चलाकर जघन्तम कृत्य को अंजाम दिया गया।
डा0 बाजपेयी ने बताया कि 6 नामजद मुलजिमों में से अभी तक केवल 3 लोगो की गिरफ्तारी की गयी है। एक फरार मुलजिम आज सुबह 5 बजे गांव में आया जिसकी सूचना पुलिस को तुरन्त दी गयी थी यह जानकारी मिली परन्तु पुलिस सात बजे पहुंची तब तक मुजिरम वहां से फरार हो गया। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि मृतक त्रिलोक पाण्डेय का परिवार पूरी तरह असुरक्षित है परिवार को लगातार धमकियां मिल रही है पुलिस धमकी दिये जाने का मुकदमा नहीं लिख रही है और मृतक के परिवार के सुरक्षा व्यवस्था का कोई बन्दोबस्त पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया गया हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने गाजीपुर के अतिरिक्त मऊ जनपद जहां की कानून व्यवस्था का आलम यह है कि तीन माह के अन्दर दिन दहाड़े 14 हत्यायें हो चुकी है और नाबलिकों के साथ 4 बलात्कार की घटनाऐ हुई है का भी दौरा किया। भाजपा अध्यक्ष मऊ जनपद के नरवा सराय थाना अन्तर्गत इन्दरपुर गांव गये जहां ईद के दिन झूला झूलने में बच्चों की तकरार में बड़े भिड़ गये थे इस घटना में पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रभावी कार्यवाही की है। भाजपा अध्यक्ष ने इस घटना में तीन लोगो के खिलाफ फर्जी नामजदगी को निरस्त किये जाने हेतु मांग की है।
भाजपा अध्यक्ष मऊ जनपद के चिरैय्या कोट जहां तीन हत्यायें हो गयी है जिसमें सपा पार्टी का एक कार्यकर्ता भी शामिल है उनके परिवारों से मिलने पहंुचे। डा0 बाजपेयी ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की बेशर्मी ये है कि उसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाजपा अध्यक्ष के साथ मऊ दौरे में जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, पूर्व मंत्री फागू चैहान, पूर्व आईजी राजेश राय, योगेन्द्र राय तथा जिले के अन्य पदाधिकारी साथ थे।

Scroll To Top
Translate »