पुलिस संवेदनहीनता, जवाबदेही के प्रति उदासीनता का परिणाम बाराबंकी की घटना- हरिष्चन्द्र श्रीवास्तव


ggftr54r54लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने बाराबंकी जनपद के सरसौदी तथा आस-पास के गांवों में पुलिस द्वारा किए गये बर्बर आचरण की कडी आलोचना की है। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बाराबंकी जनपद के देवा कोतवाली के लाकअप में बन्द दलित सुभाष का शव मिलने के बाद सम्बन्धित पुलिस कर्मियों के खिलाफ तात्कालिक कार्यवाही हुई होती तो सम्भवतः ग्रामीणों में घटना के प्रति यह आक्रोश न उमड़ता और न ही महौल में तनाव व्याप्त होता। प्रदेश प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर संवेदनहीनता और कर्तव्य तथा जवाब देहीे के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा माननीय उच्च न्यायालय प्रदेश में पुलिस की कार्यशैली पर गम्भीर सवालिया निशान खड़ा कर चुकी है, प्रदेश सरकार के मुखिया पुलिस को छवि सुधारने की नसीहत देतें है तथा प्रदेश पुलिस के मुखिया से लेकर शासन के जिम्मेदार लोग प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस बल की कार्यशैली को लेकर गम्भीर टिप्पणी कर चुके है। इसके बावजूद पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार तो किंचित मात्र् भी परिलक्षित नही हुआ बल्कि आमजन पुलिस की बर्बरता के शिकार हो रहे है। चाहे वह घटना बाराबंकी की हो, हमीरपुर जनपद की विबार घटना हो सीतापुर जनपद में महमूदावाद की घटना पुलिस कर्मियों का आचरण स्वयं में प्रमाण है।
हरिश्चन्द्र  श्रीवास्तव ने सवाल किया कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के उत्तम प्रदेश का नारा क्या पुलिस कर्मियों के इसीतरह के आचरण से साकार होगा? उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि देवा कोतवाली के लाकअप में दलित का शव लटकाने को जवाबदेही किसकी? क्या सरसौदी तथा आस-पास के गांव में पुलिस का बर्बर तांडव व लूट वेकसूर गांव वासियों की प्रताडि़त किया जाना न्यायोचित है?
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने घटना के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही तथा सरसौदी और आस-पास के गांववासियों को प्रताडि़त करने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही और घटना की जांच न्यायाधीश से कराने की मांग की है। और यह भी मांग की है कि जिस तरह महमूदाबाद में मृतका आश्रित को 5 लाख दिया गया उसी तरह मृतक सुभाष के राजवंशी  परिवार को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाय।

Scroll To Top
Translate »