राजभवन के सामने हत्या व लूट के आरोपी के घर पहुंची पुलिस , मां-बहन से की पूछताछ,बाइक, बंदूक की मैगजीन बरामद


 

police_1533380603

लखनऊ |   राजभवन के सामने हत्या व कैशवैन लूट मामले के आरोपी बदमाश के घर पुलिस ने शनिवार दोपहर छापा मारा। आरोपी की पहचान विनीत कुमार के रूप में हुई है। वो रायबरेली का रहने वाला है और लखनऊ के कृष्णानगर के इन्द्रपुरी में किराये के एक मकान में रहता है।

पुलिस ने घर में छापा मारकर वारदात में प्रयोग की गई बाइक, बंदूक की मैगजीन व आरोपी के जूते बरामद किए। घर पर आरोपी विनीत की मां व बहन मिलीं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

बहन ने पूछताछ में बताया कि विनीत उनके साथ ही रहता है। मां राजकुमारी को मिलने वाली पेंशन से ही उसका गुजारा होता है। विनीत सुबह ही घर से निकल गया था।

उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस को मिली उसकी डिटेल के आधार पर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि 30 जुलाई को शहर के सबसे हाईसिक्योरिटी एरिया माने जाने वाले राजभवन के पास दिनदहाड़े निजी कंपनी के गनमैन की हत्या कर एक्सिस बैंक की कैशवैन से 6.44 लाख रुपये की लूट हो गई थी। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया था।


Scroll To Top
Translate »