दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हुआ, अब ऑड-इवन योजना की कोई जरूरत नहीं : अरविंद केजरीवाल


मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आसमान अब साफ है, इसकी (योजना की) कोई आवश्यकता नहीं है। योजना के दौरान नियम का उल्लंघन करने पर पांच हजार से अधिक लोगों पर 4-4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन लगातार दूसरे दिन यह ”खराब श्रेणी में रही। सोमवार सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 207 रहा। रविवार सुबह 9 बजे यह 254 था।

दिल्ली में बिजली, पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्लीवालों को एक और मुफ्त योजना शुरू की है। यह योजना मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर योजना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जिन इलाकों में सीवर लाइन है और वहां लोगों ने कनेक्शन नहीं लिया है उनको 31 मार्च तक का समय दिया जा रहा है। ताकि वो सीवर लाइन का कनेक्शन ले लें और इसका कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।


Scroll To Top
Translate »