अदना सा केयरटेकर आशीष श्रीवास्तव और उसका गैंग अपने कारनामों से खराब कर रहा है नगरीय निकाय निदेशालय की छवि, निदेशक मौन


प्रिया इंटरप्राइजेज फर्म के माध्यम से विभाग में टैक्सियां चलवा कर हर महीने ले रहे हैं लाखों का भुगतान

लखनऊ। नगरीय निकाय निदेशालय में एक अदना सा प्रशासनिक अधिकारी व केयरटेकर आशीष श्रीवास्तव अपने गैंग के साथ अनियमितताएं, घोटाले , और कमीशनखोरी कर विभाग की छवि खराब कर रहा है । इसके बाद भी निदेशक से लेकर प्रमुख सचिव तक सब चुप बैठे हैं । आशीष श्रीवास्तव गैंग के रोज नये नये कारनामें सामने आ रहे हैं । अब खुलासा हुआ है कि नौकरी करने के साथ ही आशीष, प्रिया इंटरप्राइजेज नामक फर्म के माध्यम से विभाग में टैक्सियों का संचालन भी करवा रहा है । दो गाड़ियां तो आशीष श्रीवास्तव के नाम से खरीदी हुई है और वह टैक्सी में चल रही है ।

प्रिया इंटरप्राइजेज के माध्यम से चल रही टैक्सियों को हर महीने लाखों का भुगतान सहायक निदेशक (लेखा) अखिल सिंह की मिलीभगत से नियम विरुद्ध ढंग से आशीष लें रहा हैं। आशीष के पास 4 वर्षों से केयरटेकर का चार्ज है नियमतः तीन वर्षों में पटल परिवर्तन कर दिया जाता है। जिससे विभागीय अन्य कर्मचारियों में रोष।

नगरीय निकाय निदेशालय में निदेशक की छत्रछाया में आशीष श्रीवास्तव व उसका कर्मचारियों का गैंग जिसमें कुछ महिला कर्मचारी भी शामिल हैं जिस तरह लूट पाट कर रहा है वह अपने आप में अनोखा है । प्रिया इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के माध्यम से विभाग में टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है । यह फर्म भी आशीष और अखिल सिंह से जुड़े लोगों की बताई जाती है ।

इस फर्म के माध्यम से आशीष श्रीवास्तव अपने नाम से खरीदी गई दो गाड़ियां जिनका नम्बर UP32 PB4530, UP32 NZ1257 है खुद चलवा कर हर महीने लाखों का भुगतान ले रहे हैं । इनकी एक गाड़ी से शासन के एक विशेष सचिव चल रहें हैं उस पर सचिवालय पास भी लगा हुआ है ।


प्रशासनिक अधिकारी व केयरटेकर आशीष श्रीवास्तव पीएम और सीएम की महत्वपूर्ण योजनाएं जिसमें मुख्यमंत्री सजन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी, बजट सहित एक दर्जन योजनाओं को इस समय देख रहा है । निदेशक नितिन बंसल उस पर पूरी तरह से मेहरबान बतायें जातें हैं इसलिए इस गैंग के कारनामों से विभाग की और मंत्री नगर विकास की खराब हो रही छवि भी नहीं दिखाई दे रही हैं ।


Scroll To Top
Translate »