UP के 31 जिलों में 125 दिनों का रोजगार देने वाली गरीब कल्याण योजना शुरू


गौरतलब है कि वापस आये श्रमिकों तथा गांव के लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से  देश के छह राज्यों के 116 जिलों में 125 दिन का यह अभियान संचालित किया  जा रहा है। इस अभियान में उत्तर प्रदेश के 31 जिले चुने गये हैं। राज्य के सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, गोण्डा, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर,  जौनपुर, हरदोई, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर,  बांदा, अम्बेडकरनगर, सीतापुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली,  अयोध्या, देवरिया, अमेठी, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, फतेहपुर,  मिजार्पुर, जालौन और कौशाम्बी को चुना गया है।

गरीब कल्याण रोजगार अभियान के  तहत कामगारों की रुचि और कौशल के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार के कार्य कराये जाएंगे। ग्रामीण सार्वजनिक परिसम्पत्तियों के निमार्ण के तहत सड़क, ग्रामीण आवास, बागवानी, पौधा रोपण, जल संरक्षण एवं सिंचाई, आंगनवाड़ी,  पंचायत भवन, तथा जल जीवन मिशन आदि से जुड़े 25 कार्य सम्मिलित किये गये  हैं। इस अभियान के संचालन से रोजगार की तुरन्त आवश्यकता वाले कामगारों को  विभिन्न कार्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे अपने ही गांव  में जीविकोपार्जन की विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित भी होंगे।


Scroll To Top
Translate »