प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहे: अजित सिंह


unnamed777777

लखनऊ,। “प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं और बोल रहे हैं झूठ पर झूठ” यह बात राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चै0 अजित सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। चै0 साहब आज उ0प्र0 सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ आये थे। उसके बाद प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से रूबरू हुये उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव प्रदेश में विकास का खोखला दावा कर रहे हैं जबकि उनकी पार्टी के नेता और मंत्री जमीनों पर कब्जा करने और कानून का खिलवाड़ बनाने में लगे हैं। धरातल पर न कहीं विकास दिख रहा है और न ही जनहित की सकारात्मक योजनाएं दिखाई दे रही हैं।प्रधानमंत्री जी देशवासियों की आय चार साल में दुगुनी करने की बात करते हैं जो अभी तक के कार्यकाल में साकार होती नहीं दिख रही है। उनका कालाधन वापस लाने तथा मंहगाई को नियंत्रित करने का वादा भी सफेद हाथी साबित हो रहा है।

चै0 अजित सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उ0प्र0 में राज्य पुर्नगठन समय की मांग है। प्रदेश छोटा होने से विकास के रास्ते खुलते हैं और कानून व्यवस्था नियंत्रित करने में आसानी रहती हैं। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि किसी भी दल से गठबंधन की कोई बात नहीं चल रही है पार्टी अकेले चुनाव लडे़गी। यदि साम्प्रदायिकता को मिटाने के लिए गैर भाजपाई दलों का कोई गठबंधन बनता है तो बात की जायेगी। आज प्रदेश मुख्यालय पर चै0 अजित सिंह के सम्मुख पूर्व मंत्री वंश नारायन सिंह पटेल के नेतृत्व में जौनपुर के दशरथ पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य, महानंद यादव, प्रधान, ओमप्रकाश पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य, रामउजागिर यादव, प्रबन्धक इण्टर कालेज, छोटे लाल यादव, प्रबन्धक इण्टर कालेज, संतलाल पटेल, पूर्व प्रधान, रामसूरत वर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, शेर बहादुर पटेल, अध्यापक, शारदा प्रसाद पटेल, समाज सेवी, हवलदार पटेल, सदस्य क्षेत्र पंचायत, रामआसरे सिंह, प्रबन्धक,श्रीमती मधूबाला सिंह सहित दर्जनों अधिवक्तागणों रालोद की सदस्य ग्रहण की।

सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों का राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डाॅ0 मसूद अहमद ने स्वागत करते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, नौजवानों को साथ लेकर प्रदेश में अपना परचम लहरायेगी तथा साम्प्रदायिक ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल उ0प्र0 के सभी प्रकोष्ठ तथा प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है और कहा कि जिला, मण्डल व जोन की सभी समितियां यथावत कार्य करती रहेगी। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, विधान मण्डल दल के नेता ठा0 दलबीर सिंह, नेता विधान परिषद चै0 मुस्ताक अहमद, विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य ओंकार सिंह एवं अनिल दुबे, मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना, युवा रालोद उ0प्र0 के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल भी मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »