प्रवीण तोगड़िया PM मोदी पर हुए हमलावार कहा ,हिन्दुओं की रक्षा और मंदिर बनाने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया है


2943zxd4ikbfuzwgtfy4gqqt89yehzapl9ik3187859
नई दिल्ली. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने गुरुवार दोपहर अपना अनिश्चित कालीन उपवास खत्म कर दिया. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा. बता दें कि श्री तोगड़िया ने दो दिन पहले ही अहमदाबाद में राम मंदिर बनाये जाने को लेकर की मांग को लेकर उपवास शुरू किया था. उपवास तोड़े जाने के दौरान भारी संख्या में शिवसेना, बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता मौजूद रहे. उपवास के दौरान तोगड़ि‍या ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा था.
उन्‍होंने कहा कि मोदी को जो सत्ता मिली है, उसमे बहुत से हिन्दुओं का त्याग है, हिन्दुओं की हत्याओं के बाद वे लोकप्रिय बने और हिन्दुओं की रक्षा और मंदिर बनाने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया. इसके साथ ही उनहोंने कहा कि आज गुजरात के 1200 हिन्दु जेलों में आजीवन कारावास काट रहे हैं, क्या मोदी जी ने उन्हे भुला दिया है. उन्होंने कहा कि हिन्दु उन्हे कभी माफ नहीं करेंगे. तोगड़िया ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है अयोध्या में बाबरी मस्जि‍द बनाने के लिए आप प्रधानमंत्री बने हैं. राम मंदिर पर मोदी सरकार से नाराज-
दरअसल, 2017 में अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही प्रवीण तोगड़िया नाराज चल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार और मोदी पर जमकर हमला बोला था, उन्होंने कहा था कि इसी साल जनवरी में वो अहमदाबाद में बेहोशी की हालत में मिले थे, जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने रोते हुए खुद की जान को खतरा होने का आरोप लगाया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा एनकाउंटर हो सकता है. तोगड़िया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी ने संसद में बहुमत हासिल करने के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए कानून बनाने के 1989 के अपने पालमपुर प्रस्ताव पर पलटी मार ली है. अब वीएचपी से बेदखल होने के बाद तोगड़िया हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं. वो संसद में कानून लाकर राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदुओं को एकजुट करने की बात कह रहे हैं.

तोगड़िया का आरोप है कि पिछले चार सालों में न तो कोई विकास हुआ और न ही सरकार ने राम मंदिर का निर्माण किया है. वो आरोप लगा रहे हैं कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है. ऐसे में मोदी सरकार के खिलाफ लंबे वक्त से विरोधी स्वर उगल रहे प्रवीण तोगड़िया विहिप का चुनाव गंवाने के बाद बीजेपी और मोदी सरकार के लिए संकट पैदा कर सकते हैं.


Scroll To Top
Translate »