प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गाजियाबाद में ‘वेव सिटी’ के ‘मनोरथ’ में सस्ते घर की पेशकश


wave-city

 

lucknow। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 तक सभी को घर मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी योजना से प्रेरणा लेते हुए देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी वेव इन्फ्राटेक ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के अंतर्गत गाजियाबाद में वेव सिटी-एनएच24 में ‘मनोरथ’ की पेशकश की और इस योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट पेश करने वाले कुछ डेवलपरों में शामिल हो

 

–      8.4 लाख रुपये से शुरु; सिर्फ 51,000 रुपये में बुकिंग उपलब्ध।

–      पीएमएवाई के दायरे में आने वालों को मिलेगी 2.2 लाख रुपये तक सब्सिडी।

–      1बीएचके, 2बीएचके और 2 बीएचके+स्टडी विकल्पों में 350 से अधिक घर उपलब्ध।

–      सभी बैंकों में गृह ऋण उपलब्ध।

–     सेक्टर 6, वेव सिटी में 57 मीटर चौड़ी सड़क पर रणनीतिक रूप से स्थित।

वेव सिटी के इंडीपेंडेंट फ्लोर और प्लॉट में कई परिवार रह रहे हैं। मनोरथ के खरीदारों को एक बसा-बसाया पड़ोस और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का उद्देश्य 2022 तक पूरे देश में 2 करोड़ सस्ते घर मुहैया कराना है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर तबके और कम आय के समूहों के लिए घर खरीदने को अत्यंत सुविधाजनक बनाती है। इस योजना को और गति देने के लिए प्रधानमंत्री ने हाल ही में ऐसे अनेक प्रोत्साहनों की घोषणा की है जिससे इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का दायरा व्यापक हो जाता है।

वेव सिटी का मनोरथ इस शानदार सपने को पूरे करने की दिशा में एक छोटा कदम है। मनोरथ में जी+14 ढांचे में दो टावरों में 365 घर हैं। ये घर 1बीएचके, 2बीएचके और 2बीएचके+स्टडी विकल्पों में उपलब्ध हैं जिनका आकार 434 वर्गफुट, 678 वर्गफुट और 790 वर्गफुट है और इनकी कीमत 8.4 लाख रुपये, 13.1 लाख रुपये और 17.98 लाख रुपये है। 1 और 2 बीएचके घरों के लिए दोपहिया वाहनों की पार्किंग और 2बीएचके+स्टडी विकल्प के लिए कार पार्किंग निःशुल्क हैं। बुकिंग कीमत सिर्फ 51,000 रुपये से शुरू है।

इस बारे में श्री मुनीष मिश्रा, सेल्स प्रमुख, वेव सिटी ने कहा, ’’मनोरथ समाज को अपने खुद के घर का सपना पूरा करने की दिशा में बढ़ाया गया हमारा कदम है। हम कम कीमत में गुणवत्तायुक्त घर मुहैया कराने और अपने ग्राहकों की जीवनशैली को बेहतर बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। घटती ब्याज दरों और पीएमएवाई के तहत ब्याज सब्सिडी मुहैया कराने की वजह से वेव सिटी में यह घर खरीदने का उपयुक्त समय है। इस टाउनशिप ने पिछले कुछ वर्षों में बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर बेहतरीन कोशिशें की हैं। हमारा पूरा ध्यान टाउनशिप में रहने वाले परिवारों की बड़ी संख्या के जीवनस्तर को बेहतर बनाने की ओर है।’’

लाभार्थी सभी बैंक शाखाओं पर सीएलएसएस (क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम) के अंतर्गत आवास ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत ब्याज पर 2.2 लाख रुपए तक की  सब्सिडी का लाभ उठाया जा सकता है। 57 मीटर चौड़ी सड़क पर सेक्टर 6 (पामवुड एंक्लेव) में स्थित मनोरथ की खूबियां, सुविधाएं बेजोड़ हैं। वेव सिटी की प्रस्तावित स्मार्ट खूबियां संभावित रहने वालों के लिए अतिरिक्त लाभ हैं।

वेव सिटी ने प्लॉट, प्राइम फ्लोर्स और वेव फ्लोर्स का कब्ज़ा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 500 परिवारों ने प्लॉट्स का कब्ज़ा ले लिया है जबकि करीब 100 परिवारों ने इंडीपेंडेंट फ्लोर्स का कब्ज़ा ले लिया है। ड्रीम होम्स और वेव एक्जीक्यूटिव फ्लोर्स जैसे आवासीय फ्लैट्स का निर्माण पूरी तेजी से हो रहा है।

बुनियादी ढांचे के विकास के मोर्चे पर, टाउनशिप के भीतर एक पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया है जहां चौबीसों घंटे और पुलिस पेट्रोलिंग तथा सीसीटीवी से निगरानी, सशस्त्र सुरक्षा और वॉकी टॉकी का बंदोबस्त है। मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड और एक दवाखाना चालू हो चुका है। भीतरी सड़कें सेक्टर की सड़कों के साथ जुड़ी हुई हैं और आराम करने और मस्ती के लिए पार्क विकसित किए गए हैं। स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं और रहने वालों के आसान आवागमन के लिए सिटी के भीतर ई-वाहन मुहैया कराए गए हैं, इसके साथ ही वैशाली मेट्रो स्टेशन तक यात्रा करने के लिए वेव सिटी एक्सप्रेस बस की भी सुविधा है। डीपीएस-वेव सिटी स्कूल और इंडो-जर्मन हॉस्पिटल टाउनशिप के भीतर स्थित हैं और चालू हैं जबकि एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज, हाई-टेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जैसे शैक्षिक संस्थान और कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल जैसे सम्मानित संस्थान टाउनशिप के बेहद नज़दीक स्थित हैं।

वेव सिटी की लोकेशन इसे आकर्षक पता बनाते हैं। यह एनएच-24 पर स्थित है जिसे 14 लेन का बनाया जाना प्रस्तावित है, यह टाउनशिप दिल्ली से सिर्फ 30 मिनट, नोएडा से 15 मिनट और नए प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन से 10 मिनट की दूरी पर है और प्रस्तावित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे टाउनशिप से होकर गुजरता है जिससे फरीदाबाद, पलवल, कुंडली और सोनीपत जैसे अधिक घनत्व वाले इलाकों से आना-जाना सुविधाजनक बनता है।

 


Scroll To Top
Translate »