लखनऊ.यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एयर शो से लौटने के दौरान प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट आई है, साथ ही उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है। जानकारी के मुताबिक हसनगंज के पास अपोजिट साइड से आ रही एक प्राइवेट व्हीकल नवनीत सहगल की गाड़ी से टकरा गई, जिसमें नवनीत सहगल के अलावा अन्य 5 लोग घायल हो गए। नवनीत सहगल लखनऊ ट्रामा में भर्ती…
– नवनीत सहगल को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्टेबल बताई जा रही है।
– डॉ एससी तिवारी ने बताया कि नवनीत सहगल खतरे से बाहर हैं। सिटी स्कैन में सिर में अंदरूनी चोट नहीं मिली है। उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है।

– वहीं, उनके ड्राइवर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर के पैर पर चोट आई है।
– इस हादसे की जानकारी मिलते ही ट्रामा सेंटर पर तमाम बड़े अधिकारी और नेता भी पहुंच रहे हैं।
– बता दें कि मुलायम सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 21 नवंबर को अखिलेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे।
– इससे 3 दिन पहले शुक्रवार को एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेनों की लैंडिंग और टेकऑफ का रिहर्सल होना था।
– इसी प्रोग्राम के तहत नवनीत सहगल और कई अधिकारी उन्नाव गए हुए थे। जहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

सामने से आ रही कार से हुई टक्कर
– ऐयर शो और वीआईपी मूवमेंट की वजह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को बंद किया गया था।
– नवनीत सहगल की सरकारी एम्बेस्डर गाड़ी तेजी से लखनऊ की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच उनकी गाड़ी की टक्कर सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार से हो गई।
– जिस कार से टक्कर हुई उसका नंबर UP 78 CE 7333 है। यह गाड़ी किसकी है अभी इसका पता नहीं चल सका है।

अखिलेश ने दी थी नसीहत
– शुक्रवार सुबह ही सीएम अखिलेश ने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे को लेकर लोगों को नसीहत दी थी।
– उन्होंने कहा था कि इस सड़क पर 100 की स्पीड से ज्यादा गाड़ी न चलाएं।
– शुक्रवार सुबह ही सीएम अखिलेश ने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे को लेकर लोगों को नसीहत दी थी।
– उन्होंने कहा था कि इस सड़क पर 100 की स्पीड से ज्यादा गाड़ी न चलाएं।
https://rashtriyadinmaan.com