जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता—–मुख्यमंत्री


unnamedooi98u7

लखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मेरठ से आये श्री दीपक अग्रवाल ने अपनी माता के अपहरण के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए उनसे मदद का अनुरोध किया, वहीं हरदोई से आए श्री कुलदीप ने ब्लड कैंसर के सम्बन्ध में आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया।
लखनऊ निवासी सुश्री नूरजहां ने शादी अनुदान तथा सुश्री शमीम सैफी ने व्हील चेयर व आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी श्री योगी को अपनी दिक्कत से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों को ध्यानपूर्वक सुना और इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Scroll To Top
Translate »