प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा एवं मोदी जी को केवल सत्ता से मोह है उन्हें हर कीमत पर सिर्फ सत्ता चाहिए


झांसी, जालौन में रोड शो किया
लखनऊ|  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी पूर्वी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  ने आज  झांसी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया, तदुपरान्त गुरूसराय (जालौन) में जनसभा को सम्बोधित करने के उपरान्त उरई (जालौन) में रोड शो कर दोनों लोकसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर जनता से चुनाव में झांसी से कांग्रेस के प्रत्याशी एडवोकेट शिव शरन सिंह कुशवाहा एवं जालौन से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ब्रजलाल खाबरी पूर्व सांसद को भारी मतों से विजय श्री दिलाने का अनुरोध किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि आज एडवोकेट शिव शरन सिंह कुशवाहा के समर्थन में आयोजित रोड शो के कार्यक्रम में पहुंचकर श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  ने सघन जनसम्पर्क किया। यह रोड शो दतिया गेट से आरम्भ होकर ओरछा रोड होते हुए ओरछा मेन हाईवे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। दतिया गेट पर उपस्थित हजारों की तादाद में स्थानीय जनता ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  का भव्य स्वागत किया तथा जीत का भरोसा भी दिलाया। रोड शो के दौरान रास्ते में श्रीमती गांधी सिद्धेश्वर मंदिर, राम जानकी मंदिर तथा जैन मंदिर  पहुंचकर आर्शीवाद लिया। रास्ते में उपस्थित विशाल जनसमूह ने भावातिरेक में पुष्प वर्षा एवं फूल-मालाओं के माध्यम से अपनी नेता का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। भावुकता एवं अपनत्वबोध में श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  भी रास्ते में कभी खुली गाड़ी से नीचे उतरकर सड़क पर जनता के साथ पैदल ही चलने लगतीं थीं तो कभी छोटे बच्चों को गोद में उठा लेतीं तो कभी बच्चियों को अपने साथ गाड़ी में बिठा लेती थीं। झांसी की सड़कों पर आज यह अद्भुत दृश्य इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर दर्ज हो गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य  भी मौजूद रहे।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद गुरूसराय(जालौन) में उन्होने जनसभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी श्री ब्रजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  को तलवार भेंटकर सम्मानित किया। तलवार भेेंटकर सम्मानित किए जाने पर श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  ने कहा कि हमारे यहां शादी में लड़कियों को तलवार दिया जाता है। उस तलवार को लड़की चारों दिशाओं में उठाकर घुमाती है इसका सांकेतिक मतलब होता है कि अपने लोग और अपने परिवार पर संकट आने पर लड़की तलवार उठाकर भी परिवार की रक्षा करेगी तो आज जब आप लोगों ने मुझे तलवार देकर सम्मानित किया है तो मैं यह वचन देती हूं कि आप लोगों की रक्षा के लिए मैं सदैव हर स्तर पर तत्पर रहूंगी। उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं नरेन्द्र मोदी जी को केवल सत्ता से मोह है उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए वह भी हर कीमत पर। भाजपा का आम जनता से, किसान से, किसानों की परेशानियों से, किसानों की दुर्दशा से, कोई भी सरोकार नहीं है। लेकिन वह यह भूल गये हैं कि लोकतंत्र में सत्ता केवल जनता देती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर न्याय योजना को, किसान बजट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि तदुपरान्त श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  उरई(जालौन) पहुंचीं जहां पर उन्होने उपस्थित विशाल जनसमुदाय के साथ रोड शो किया। यह रोड शो अम्बेडकर चैक पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात आरम्भ हुआ। इसके बाद सैय्यद शाह की दरगाह पर पहुंचकर मत्था टेका तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  का यह रोड शो शहीद भगत सिंह चैराहा होते हुए राजमार्ग होते हुए माहिल तालाब, बजरिया होते हुए वापस अम्बेडकर चैराहे पर समाप्त हुआ। सम्पूर्ण रोड शो के दौरान उत्साहित युवा, महिलाएं एवं सभी वर्ग के लोगों ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का अद्भुत एवं अप्रतिम स्वागत कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का आश्वासन दिया। स्वागत एवं अभिनन्दन से अभिभूत श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  ने जनता को इस बात का भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर घोषणापत्र में किए हुए सभी वादों को पूरी तरीके से लागू किया जाएगा।

Scroll To Top
Translate »