
पुलवामा के आतंकी हमले में देश के 44 जवान शहीद हुए हैं। इनमें से 12 उत्तर प्रदेश से हैं। प्रियंका गांधी इन सभी शहीदों के परिवारीजन से बात करेंगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक प्रियंका गांधी ने शहीद अवधेश कुमार यादव के पिता से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस गहरे संकट और दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। आपके पुत्र ने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की बलि दी है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं शहीदों के परिवार के साथ हूं। इससे पहले, गुरुवार को प्रियंका गांधी ने लखनऊ में पहले से तय अपनी प्रेस कांफ्रेंस में राजनीतिक चर्चा करने से मना कर दिया था। वह सिर्फ दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त कर चली गई थीं। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने एक बयान जारी कर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए।
https://rashtriyadinmaan.com
