प्रियंका गांधी 17 मार्च को लखनऊ,18 को प्रयागराज में लोकसभा चुनाव की समीक्षा करेंगी


 सूत्रों के अनुसार पार्टी महासचिव अब तक घोषित प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी। विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा बीते विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों के साथ भी बैठक करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर 18 को प्रयागराज पहुंचेंगी। इस दौरान वह भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी में भी जनसम्पर्क, रोड शो और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह जल मार्ग से भी यात्राएं करेंगी।

प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज पहुंचेंगी। सुबह संगम दर्शन के बाद वह कार से छतनाग से स्टीमर पर सवार होंगी और दुमदुमा पहुंचेंगी। यहां पर 25 मिनट रुकने के बाद स्टीमर से ही सिरसा रवाना होंगी और यहां पर दर्शन, पदयात्रा, शिव मंदिर में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात करेंगी


Scroll To Top
Translate »