आइआइए के उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना

लखनऊ। यूपी सीडा की श्रीमती एसीईओ नेहा जैन ने आज कहा कि त्रोनिका सिटी और अप्रैल पार्क के उद्यमियों की समस्यायों को शीघ्र दूर किया जायेगा । साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी के सभी उद्यमियों को बेहतर कार्य संस्कृति देना और एक सुधारवादी माहौल देना ही यूपी सीडा का मुख्य उद्देश्य है और हमारे सभी अधिकारी इस काम में जुटे हुए हैं ।
एसीईओ श्रीमती नेहा जैन आज त्रोनिका सिटी का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी । उन्होंने सीईटीपी प्लांट को देखा उसकी प्रगति और परफार्मेंस की समीक्षा की । उन्होंने सड़कों, सीवर , साफ सफाई का भी जायजा लिया ।
फिर वह अप्रैल पार्क पहुंची और वहां का भी दौरा किया ।

श्रीमती जैन आइटीसी आशीर्वाद आटा, कल्याणी गारमेंट्स, प्रीत मशीन की यूनिट्स का भ्रमण किया ।
इसके बाद उन्होंने आइआइए के उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द ही दूर करने का वायदा किया । जिससे उद्यमी संतुष्ट नजर आय। उद्यमियों की ओर से मुख्य थे सचिव अरूण गुप्ता, अमित बंसल, संदीप कुमार, संजय सिंह , राजीव चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

यूपी सीडा की अधिकारियों में त्रोनिका सिटी की आर एम डा. स्मिता सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक जी डी शर्मा, और अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
https://rashtriyadinmaan.com
