
यूपी मंडी परिषद मे रोज नये नये खुलासे हो रहे हैं
लखनऊ । यूपी मंडी परिषद मे रोज नये नये खुलासे हो रहे हैं । वाराणसी मंडी सचिव द्वारा वसूली रैकेट चलाये जाने के प्रकाश मे आने के बाद अब लखनऊ मंडी सचिव के गलत ढंग से प्रोमोशन पाये जाने का मामला सामने आया है । जांच मे लखनऊ मंडी सचिव के प्रोमोशन को प्रतिकूल व विधि विरूद्ध पाया गया है उसके बाद भी मंडी सचिव प्रोमोशन पर महत्वपूर्ण पद बने रह कर कार्यरत हैं ।
लखनऊ मंडी सचिव संजय कुमार सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई थी । गाजियाबाद निवासी शिकायत कता का कहना था कि संजय कुमार सिंह का प्रोमोशन सचिव श्रेणी -3, वर्ग-1 से सचिव श्रेणी दो मे संशोधित की गई पदोन्नति को शासनादेश के विपरीत बताते हुए तत्काल निरस्त किए जाने की अपेक्षा की गई थी ।
यह शिकायत जब मुख्यालय पहुंची तो उसकी गम्भीरता को देखते हुए वर्ष2018, मे मामले का परीक्षण कराने के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया । इस कमेटी ने लखनऊ मंडी सचिव संजय कुमार सिंह के प्रकरण का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट 27 नवम्बर 2019 को निदेशक मंडी परिषद को सौप दी ।
जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि मंडी सचिव संजय कुमार सिंह का श्रेणी दो मे किया गया प्रोमोशन शासनादेश , व परिषद के नियमों के पूरी तरह प्रतिकूल और विधि विरूद्ध है इस लिए इसे निरस्त किए जाने की संस्तुति की जाती है ।
दिलचस्प बात तो यह है कि मुख्यमंत्री योगी मंडी परिषद के अध्यक्ष हैं उसके बाद भी परिषद के अधिकारियों का रवैया सुधर नहीं रहा है । रोज, भष्टाचार, अनियमितता व गड़बड़ियों के मामले सामने आ रहें हैं ।
https://rashtriyadinmaan.com
