लखनऊ | भारतीय जनाता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्री ओम माथुर ने मंगलवार को कहा कि आगामी पंचायत चुनाव 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का सेमी फाइनल है तथा जनता सपा सरकार की गुण्डागर्दी, तानाशाही रवैये व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के पक्ष में जनमत देने को तैयार बैठी है। उन्होंने अवध क्षेत्र के सांसदों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों का आहावन किया कि आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरे दमखम से जुट जायें।श्री माथुर ने उक्त बाते सरस्वती शिशु मंदिर, माधव सभागार, निरालानगर में 680 जिला पंचायत वार्ड प्रभारियों, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते हुए कहीं । श्री माथुर ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका गया उसी प्रकार प्रदेश में सपा की परिवार वादी नीतियोें को जनता बर्दास्त नहीं करेंगी। उन्होंने पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि केन्द्र की नीतियों को जनता तक पहुंचाये, जिससे लोगों के मन में भरोसा पैदा हो, कि प्रदेश में यदि कोई पार्टी जनता का भला कर सकती है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मा0 डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को एकजुट होकर व आपसी मतभेद भुलाकर आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध होने का आवाहन किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र प्रभारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने अवध क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से आये हुए कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या देखकर कहा कि भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है जिससे कि दूर दराज से इतने अधिक कार्यकर्ता उपस्थित है। अगर सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एक-एक पंचायत का भार भी संभाल ले तो परिणाम अच्छा आ सकता है।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अबकी रक्षा बंधन में अपनी बहनों को 12 रूपये का बीमा कराकर उपहार स्वरूप भेंट दें।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने जिलाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत वार्ड प्रभारियों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों आदि की उपस्थिति की जानकारी लेकर समीक्षा की।
भाजपा अवध क्षेत्र मंत्री व क्षेत्रीय समन्वयक पंचायत चुनाव विजय प्रताप सिंह ने बैठक का संचालन किया और उन्होंने कहा कि आपके सामने प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व यह अपेक्षा रखता है कि पंचायत चुनाव में अच्छा परिणाम देंगें, जिससे कि भाजपा का परचम गांव-गांव तक फैले।
बैठक में प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री, स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ लल्लन तिवारी, प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, अवध क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सावित्री बाई फूले, दद्न मिश्रा, अंशुल वर्मा, श्रीमती प्रियंका रावत, हरिओम पाण्डेय विधायक हृदय नारायण दीक्षित, पंकज गुप्ता, रामचन्द्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, अमर सिंह, अतुल दीक्षित, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री भिखारी सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भार्गव क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सूर्य नारायण तिवारी, राजकिशोर रावत, क्षेत्रीय सदस्य अवधेश कटियार, सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ रवि सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
