लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों की रोड डायरेक्ट्री जारी करे:केशव प्रसाद मौर्य


b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_M
लखनऊ,। लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों की रोड डायरेक्ट्री जारी करे, ये निर्देश प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। उन्होेंने अधिकारियों को कहा कि दो जिले अथवा दो प्रदेशों की सरहदों को जोड़ने वाली सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाय ताकि सीमा विवाद के कारण मार्ग उपेक्षित न रह जाय।

श्री मौर्य ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में यातायात से जुड़े चिन्हों के बोर्ड लगायें ताकि दुर्घटना टाली जा सके। श्री मौर्य ने सड़क पर मानक विहीन बने स्पीड ब्रेकरों पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुये उन्हंे मानक के अनुरूप बनाये जाने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिये। उन्होने बताया कि प्रदेश में गड्ढ़ामुक्ति अभियान के अन्तर्गत गड्ढ़ामुक्त किये गये मार्गों का विवरण लोक निर्माण विभाग के नये वेब-पोर्टल पर उपलब्ध है तथा मार्गों के आॅनलाईन रजिस्टेªशन, आॅनलाईन बजट तथा आॅनलाईन कार्यों की माॅनीटरिंग के लिये नये वेब-पोर्टल बनाने की कार्यवाही चल रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिलेवार खराब सड़कों तथा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों के आधार पर सड़के निर्माण के लिये शीघ्र कार्य योजना बनायी जाय। श्री मौर्य ने बताया कि गड्ढ़ामुक्ति अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग ने 73000 कि0मी0 सड़के गड्ढ़ा मुक्त की थी। अब यह अभियान पुनः सितम्बर से प्रारम्भ होगा। उन्होने कहा कि 35000 कि0मी0 सड़कों का नवीनीकरण किया जायेगा।उन्होने कहा कि योजना मद में सड़क निर्माण के लिये रू0 500 करोड़ खर्च किये जायेंगे, जिसमें से रू0 250 करोड़ पुराने कार्य पूरे करने हेतु तथा शेष धनराशि नयी सड़कों के निर्माण पर व्यय होगी।

श्री मौर्य ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों की सड़कों का चिन्हीकरण करें तथा लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों की रोड डायरेक्ट्री जारी करे ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा।

बैठक में समिति के समक्ष 2017-18 हेतु 3054 आयोजनेत्तर मद में रू0 1500 करोड़ तथा 5054 आयोजनागत मद में रू0 500 करोड़ अर्थात कुल रू0 2000 करोड़ की धनराशि की प्रस्तुत कार्य योजना का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

बैठक में सांसद जालौन भानु प्रताप वर्मा, विधायक देवबन्द बृजेश सिंह, विधायक चायल संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर निवेदिता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष महाराजगंज प्रभु दयाल, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण सदाकान्त, सचिव पंकज यादव, यूपिडा के सी0ई0ओ0 अवनीश अवस्थी, लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष वी0के0 सिंह सहित अधिकारी मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »