लखनऊ | परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय ने देश की रक्षा एवं स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी । अपने प्राणोत्सर्ग के द्वारा कैप्टन पाण्डेय ने देश के नौजवानों को देश प्रेम की नई रौशनी दिखाई। उक्त उद्गार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कैप्टन मनोज पाण्डेय के बलिदान दिवस के अवसर आज गोमतीनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्र्यपण करने के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।डाॅ0 बाजपेयी ने बताया कि कैप्टन मनोज पाण्डेय सीतापुर जिलें के रूधा गांव में 25 जून 1975 में हुआ था। शिक्षा-दीक्षा लखनऊ के सैनिक स्कूल में हुआ तत्पश्चात कमीशंड आॅफिसर पद पर गोरखा राइफल्स में उनकी नियुक्ति हुई।
डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि जब पाकिस्तान ने धोखे से कारगिल पर कब्जा कर लिया तो खालूबार पहाडी को फतह करने के दौरान 3 जुलाई 1999 को स्व0 पाण्डेय शहीद हो गये।
कैप्टन मनोज पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्र्यपण करने वाले प्रमुख लोंगो में प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष ़ऋषिपाल सिंह, मधुवाला त्रिपाठी, राममूर्ति तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव, पार्षद देवेन्द्र वर्मा आदि लोग थे।
https://rashtriyadinmaan.com
